चाकघाट में महिला मोर्चा के द्वारा आयोजित लाड्ली लक्ष्मी हितग्राही सम्मेलन

चाकघाट। त्योंथर विधानसभा रायपुर सोनौरी मंडल लाड्ली लक्ष्मी हितग्राही सम्मेलन महिला मोर्चा के द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोर्चा की ज़िला अध्यक्ष संतोष सिंह सिसोदिया जी सम्मलित हुईं। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष वैभव जयसवाल जी और विशिष्ट अतिथि महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सरोज तिवारी रहीं। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष दीपा नामदेव, मंडल अध्यक्ष त्योंथर सौम्या मिश्रा, चाकघाट नगरपंचायत वार्ड क्रमक 6,7,8,12 पार्षद क्रमशः पूनम गुप्ता,सत्यम केसरवानी (युवा मोर्चा अध्यक्ष), निशा सोनी, सुनील माझी, शांति तिवारी, अरूण मिश्रा एवं मंडल के आदि महिला पदाधिकारी मौज़ूद रहीं।कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा मंडल महामंत्री किरण केसरवानी के द्वारा किया गया।

इस सम्मलेन के माध्यम से महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष द्वारा लोगों के बीच जागरूकता एवं योजना को लेकर हितग्राहियों को लाभान्वित करवाने के लिए जोर दिया गया। साथ ही कहा गया कि जितने भी लोग लाड्ली लक्ष्मी योजना का किसी वजह से लाभ नहीं ले पा रहे, उनके लिए पार्टी और संगठन दोनों ही मौजूद हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now