रीवा। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज बिछिया सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन किया। 7.58 करोड़ की लागत से बने इस आधुनिक प्लांट की क्षमता 6.5 MLD है।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा तेजी से विकसित हो रहा है। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए पूरे शहर में STP लगाए जा रहे हैं। बिछिया प्लांट में 10 वार्डों के सीवेज का बैक्टीरिया के माध्यम से 4 चरणों में शोधन किया जाएगा। शोधित साफ पानी को नदी में छोड़ा जाएगा।इस दौरान उन्होंने आमजनों की समस्याएं सुनीं और नगर निगम आयुक्त अक्षत जैन को भूमिहीन परिवारों को पात्रता अनुसार आवास देने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, पार्षद हेमलता सिंह सहित अधिकारी मौजूद रहे।
Views: 1





