नशा मुक्ति अभियान में समझाईस बंद जुर्माना शुरू

रीवा, मप्र। स्कूल के पास तम्बाकू बेचने पर दो दुकानदारों पर लगा जुर्माना

जिले भर में नशे के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। भारतीय तम्बाकू नियंत्रण कानून के तहत शैक्षणिक संस्थाओं के 100 गज के दायरे में तम्बाकू उत्पादों की विक्री प्रतिबंधित है इसका पालन सुनिश्चित करने के लिए रीवा नगर निगम क्षेत्र के कई स्कूल परिसरों का भ्रमण किया गया। शासकीय मार्तण्ड स्कूल क्रमांक एक एवं क्रमांक-3 के पास दो गुमटी संचालकों राजबहोर मिश्रा तथा रमेश चौरसिया द्वारा तम्बाकू उत्पाद बेचते पाया गया।

इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनएन मिश्रा ने बताया कि दोनों गुमटी संचालकों पर 200 रूपये जुर्माना लगाया गया। दुकानदारों को भारतीय तम्बाकू नियंत्रण कानून एवं कलेक्टर तथा जिला दण्डाधिकारी द्वारा नशे के नियंत्रण के लिए जारी आदेशों की जानकारी दी गयी। समस्त कार्यवाही प्रभारी संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय अनिल दुबे द्वारा संपादित करायी गयी। निरीक्षणकर्ता दल डॉ. डीके वर्मा, एसआई यातायात पुलिस हेमराज तिवारी, सिटी मिशन मैनेजर नगर निगम अभिमन्यु सिंह, अजय निगम, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय तथा रेडक्रास समिति के उपाध्यक्ष एके खान शामिल रहे।

एक नज़र
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जिले के कई हिस्सों में शासकीय एवं गैर शासकीय संगठनों द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में या ये कहे शहर से बहार अभियान दम तोड़ता नज़र आ रहा है। कई स्कूलों के आसपास ही तम्बाकू सम्बंधित उत्पाद धड़ल्ले से बिक रहे और कुछ स्कूल के रास्ते में ही शराब दुकान संचालित हो रही है। आख़िर ऐसी जगहों पर नशा मुक्ति अभियान को लेकर कब पहुंचेगी सरकार ?

अगर आप भी अपने क्षेत्र के विकास में योगदान देना चाहते हैं, तो हमारे साथ कदम से कदम मिलाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक खबरों को पहुंचा कर इस क्रांति का हिस्सा बन सकते हैं।

सम्पूर्ण भारत वर्ष के बुद्धिजीवी एवं गंभीर पत्रकारों और समजसेवियों से इस पटल पर आ कर अपने गांव – शहर की खबरों को उकेरने का खुला आमंत्रण है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now