शिक्षा विभाग में फर्जी नियुक्ति के संबंध में की गई कड़ी कार्यवाही

शिक्षा विभाग में फर्जी नियुक्ति के संबंध में संबंधितों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की गई है। कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लिपिक रमाप्रपन्न द्विवेदी को निलंबित करते हुए उनके विरूद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसी क्रम में विवेचना अधिकारी ओआईसी अनुकंपा नियुक्ति अखिलेश मिश्रा के निलंबन का प्रस्ताव आयुक्त रीवा संभाग को प्रेषित किया गया है।

इसी प्रकार फर्जी नियुक्ति के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी सुदामालाल गुप्ता को घोर लापरवाही बरतने के आरोप में स्पष्टीकरण लिये जाने के साथ ससंगत कार्यवाही किये जाने का प्रस्ताव रीवा संभाग को प्रेषित किया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now