चाकघाट में विद्युत पोल में फैला करंट, चपेट में आई बच्ची और चाची

चाकघाट। चाकघाट नगर के वार्ड पांच मस्जिद टोला में बीते रविवार के दिन बिजली के खंभे में करंट उतर जाने से एक गंभीर हादसा टल गया। घर के बाहर खेल रही 13 वर्षीय बालिका श्रुति सोंधिया पिता अजय सोंधिया अचानक विद्युत पोल के संपर्क में आने के बाद फैले करंट के चपेट में आ गई। जहां चीख पुकार सुन बच्ची को बचाने आई चाची आरती सोंधिया भी चपेट में आ गई। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्यो द्वारा सूझबूझ का परिचय देते हुए प्लास्टिक के छड़ी इत्यादि का प्रयोग कर दोनों को करंट से छुड़वाया और तत्काल ही अस्पताल में उपचार हेतु ले गए। चिकित्सकों की माने तो फिलहाल दोनों ही खतरे से बाहर है और उपचार की प्रक्रिया चल रही है। परिजनों का आरोप है यह हादसा जिम्मेदारों के लापरवाहियों से घटित हुआ है। जिस पर परिजनों ने कार्यवाही हेतु मांग किया है।मिली जानकारी के अनुसार विद्युत करंट के चपेट में आने से जख्मी होने की सूचना संबंधित विद्युत विभाग को भी दिया गया। जिसके बाद अस्पताल पहुंचकर जेई रोहित झाला ने घटनाक्रम के संबंध में ली है। साथ ही उपचार चल रहे लोगों का हाल जाना। जानकारी साझा करते हुए जेई रोहित झाला ने बताया कि विद्युत पोल में फैले विद्युत करंट का सुधार कर दिया है। नगर के नागरिकों ने मांग किया है कि बरसात के पहले समस्त विद्युत पोलों पर लगे विद्युत तार की समुचित मारम्त की जाए एवं यह सुनिश्चित किया जाए की कटे हुए तार न रहे जिससे कि भविष्य में बिजली का करंट खाम्भों में उतरकर लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सके। ‌ (रामलखन गुप्त)

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now