रीवा जिले के त्योंथर तहसील क्षेत्र अंतर्गत बघेड़ी, चाकघाट में होने जा रहा शहीदों को लेकर विशाल आयोजन। एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम को लेकर आज से महा जनसंपर्क अभियान शुरू किया गया है। इस बारे में कार्यक्रम आयोजक योगेन्द्र तिवारी ने बताया कि इस आयोजन को लेकर क्षेत्रीय जनता में भारी उत्साह है। त्योंथर क्षेत्र में इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को लेकर पूर्व सैनिकों में अपार प्रसन्नता है। आगामी 23 मार्च को भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर कारगिल युद्ध के हीरो महावीर चक्र से सम्मानित देश के महान नायक कामाडों दिगेन्द्र सिंह का आगमन होगा। जिनके ऐतिहासिक स्वागत के लिए चाकघाट तैयार है। आपको बता दें कि इस महाआयोजन में दर्जनों टीमें लगाई गई हैं। जो लोगों को सम्मान सहित आमंत्रित कर रहे हैं। कार्यक्रम को दिव्य और भभ्य बनाने हेतु कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर रहे हैं। कार्यक्रम में भारत माँ की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाल अमर सपूतों को याद करना एवं शहीद परिवार का सम्मान किया जाएगा। साथ ही साथ पूर्व सैनिकों को सम्मान सहित आमंत्रित किया गया है। चाकघाट आगमन पर उनके स्वागत में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा चाकघाट नगर में हनुमान मंदिर तक पहुंचेगी जहां महाआरती के साथ – साथ शहीदों की याद में दीपदान किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तीसरी बैठक के बाद नौ मार्च से महाजनसंपर्क अभियान शुरू किया गया है। जिसमें मुख्य रूप से निलेश मिश्रा, बृजेश्वर तिवारी, अनिकेत मिश्रा, नितेश द्विवेदी, चंदन भइया, शिवाकांत पाण्डेय, विरेन्द्र मिश्रा, देवेन्द्र तिवारी, अभिषेक द्विवेदी, योगेन्द्र तिवारी, सुमित सोनकर, भारत सिंह आदि मौजूद रहे। इस कार्यक्रम को लेकर सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी गई है। आयोजन में तिरंगा यात्रा, फाग महोत्सव, कवि सम्मेलन, स्कूलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, राष्टगान, सहित अन्य मनमोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जाएगी।





