बड़ी खबर : कलेक्टर ने 9 अधिकारियों को दिया नोटिस

file

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने 9 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस दिया है। सीएम हेल्पलाइन में 50 दिन से अधिक समय से लंबित प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर नोटिस दिया गया है। यह नोटिस मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के प्रावधानों के तहत दिया गया है। लंबित प्रकरणों का 7 दिवस में शत-प्रतिशत निराकरण न करने पर दो वार्षिक वेतनवृद्धियाँ असंचयी प्रभाव से अवरूद्ध करने की कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। कलेक्टर ने लापरवाही बरतने पर अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा आरपी सिंह, तहसीलदार हुजूर शिवशंकर शुक्ला, तहसीलदार मनगवां सुमित गुप्ता, प्रभारी तहसीलदार सिरमौर बिन्दु तिवारी, तहसीलदार त्योंथर नीलेश सिंह, तहसीलदार सेमरिया आर प्रपंज, तहसीलदार जवा राजेन्द्र शुक्ला, तहसीलदार रायपुर कर्चुलियान विनयमूर्ति शर्मा तथा तहसीलदार गुढ़ अरूण यादव को नोटिस दिया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now