साइबर फ्रॉड से बचाने सूरज पब्लिक स्कूल में चली साइबर क्लास

आज दिनांक 5/02/2025 को जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक श्री प्रवीण पाठक, ब्लॉक समन्वयक श्री अमित अवस्थी जी निर्देनुसार आदर्श ग्राम सेंगरवार में सुरज विकास समिति सेंगरवार द्वारा साइबर सुरक्षा अभियान सेल्फ क्लिक के अंतर्गत सूरज पब्लिक स्कूल सेंगरवार में सुरज विकास समिति सचिव शिव कांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम रखा गया। जिसमें चाकघाट थाना प्रभारी श्री घनश्याम मिश्रा ने साइबर अपराध की जानकारी, रोकथाम तथा इससे बचने के बहुत सारे उपाय की जानकारी बच्चों तथा स्कूल स्टाफ और ग्रामीणवासियों की दिया। उनके साथ थाना से आरक्षक सुधीर मौर्य, सामाजिक कार्यकर्त्ता मनीष यादव, योगेश तिवारी, निलेश मिश्रा, पत्रकार राजन शुक्ला, जनअभियान परिषद् परामर्शदाता राजेश कुमार, बी एस डब्लू, एम एस डब्लू छात्र तान्या, शिवानी, स्कूल स्टाफ एवं ग्रामीणवासी उपस्थित रहे। इस दौरान भारी संख्या में छात्र – छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now