सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल में पेसमेकर क्लीनिक का करेंगे शुभारंभ

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल रेवांचल एक्सप्रेस ट्रेन से 6 फरवरी को प्रात: 8 बजे रीवा आएंगे। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल प्रात: 11 बजे सर्किट हाउस में आमजनों से भेंट करेंगे। उप मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल में पेसमेकर क्लीनिक का शुभारंभ करेंगे तथा दोपहर 12.30 बजे सतना के लिए प्रस्थान करेंगे। उप मुख्यमंत्री सतना में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 4 बजे वापस रीवा आएंगे तथा सर्किट हाउस में विद्युत मण्डल द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करेंगे। उप मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में ही शाम 5 बजे जिला पंचायत द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करेंगे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now