स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्थल पर गणतंत्र दिवस हर्षोउल्लास से सम्पन्न

26 जनवरी 2025 गणतंत्र दिवस पर बारा क्षेत्र प्रयागराज के वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री मन पूरन सिंह के स्मारक स्थल नौढिया ऊपरहर शंकरगढ़ में क्षेत्रीय नागरिकों एवं सेनानी वंशजों ने बढ़ चढ़ कर भागीदारी किया, उक्त कार्यक्रम का आयोजन भारतीय राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशज विचार मोर्चा के संस्थापक सूर्य प्रकाश समदरिया ने किया, श्री समदरिया ने ध्वजारोहण के लिए श्री चंद्रभान सिंह स्वतंत्रता सेनानी वंशज के द्वारा करवाया एवं अध्क्षता हेतु श्री लाल बहादुर सिंह स्वतंत्रता सेनानी वंशज सेवानिवृत्त खंड विकास अधिकारी से अनुरोध कर संचालन का दायित्व लोकप्रिय समाज सेवी श्री चंद्रमणि त्रिपाठी को संचालन करने का दायित्व सौंपा, समारोह में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक पाठशाला नौढिया ऊपरहर के बच्चों, शिक्षकों ने प्रभात फेरी करते हुए भागीदारी किया, कार्यक्रम में उपस्थित राजेश तिवारी मेजा ने प्रस्ताव किया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशजों के पौत्र एवं पौत्री तक ही आरक्षण दिया जाता है जिसे आगे पीढी तक बढ़ाया जाए, साथ में राकेश तिवारी ने प्रस्ताव किया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में आयु में मिलने वाले आरक्षण को समाप्त कर दिया गया जिसे पुनः यथावत दिया जाए, श्री ज्ञानेंद्र सिंह (SDO) सेनानी वंशज नौढिया ऊपरहर ने प्रस्ताव किया कि प्रत्येक सेनानी की स्मारिका उसके जन्म स्थली पर सरकारी खर्चे से स्थापित किया जाए, उपरोक्त स्थल पर सैकड़ों सेनानी वंशज उपस्थित रहे, इनकी बातों का सभी ने समर्थन किया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now