रीवा शर्मसार : नहीं रुक रही वारदात, महिला के साथ सामूहिक बलात्कार, अपराधियों में पुलिस का भय नहीं !

कभी पिकनिक स्थल पर तो कभी सड़क पर हो रहे अपराधों पर पुलिस अंकुश लगाने में विफल नजर आ रही, लेकिन अपराधियों के हौसलें पस्त होने का नाम नहीं ले रहे। एक बार फिर मध्यप्रदेश के रीवा जिले में बेख़ौफ़ अपराधियों ने मजदूर महिला को ही अपना शिकार बना लिया है। एक तरफ विंध्य में बेहतर पुलिसिंग के लिए सम्मानित किया जा रहा और दूसरी तरफ अपराधियों द्वारा वारदात पर वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। ताजा मामला महिला श्रमिक के साथ सामूहिक बलात्कार किए जाने का है। जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला को मजदूरी कराने के बहाने बुला कर ले गए और उसके बारी-बारी से बलात्कार के वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता द्वारा अपने साथ हुई वारदात की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई। श्रमिक के साथ गैंगरेप कि यह है घटना शनिवार की है। जहां पाण्डेन टोला स्थित खंडहर मकान में महिला मजदूर के साथ दो युवकों ने गैंगरेप वारदात को अंजाम दिया है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक गोविंदगढ़ की रहने वाली पीड़ित महिला श्रमिक पति के साथ पाण्डेन टोला में ही रहकर मजदूरी का काम करती है। रोजाना की तरह काम की तलाश में शनिवार को शहर के छोटी दरगाह के समीप लगने वाली मजदूर मंडी में काम मिलने के इंतजार में खड़ी थी। तभी वहां दो की संख्या में पहुंचे युवकों ने मजदूरी करने की बात कह कर महिला श्रमिक को अपने साथ ले गए। जहां आरोपियों ने एक खंडहर मकान के भीतर महिला के साथ जबरन गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। वहीं घटना के बाद आरोपियों के चंगुल से छूटी पीड़ित महिला ने पति को घटना की आपबीती सुनाई। इसके बाद दोनों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने फिलहाल पीड़ित महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए, आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर दो संदेहियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की तो दोनों आरोपियों ने घटना को कबूल किया। जिन्हें  गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से आरोपियों का जेल वारंट प्राप्त होने पर केंद्रीय जेल रीवा में दाखिल किया गया। घटना को अंजाम देने वाले पहले आरोपी का नाम आरोपी धर्मराज बंसल उर्फ धरमू बंसल पिता रमेश बंसल उम्र 25 वर्ष निवासी गुढ़ चौराहा नया तालाब थाना कोतवाली जिला रीवा तथा दूसरा आरोपी अभिषेक हरिजन पिता राजेंद्र हरिजन उम्र 32 वर्ष निवासी पांडे टोला थाना कोतवाली रीवा बताया गया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now