बड़ी ख़बर : 20000 लेते प्रधान आरक्षक ट्रैप, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

रीवा लोकायुक्त की 12 सदस्य टीम में डीएसपी प्रवीण सिंह परिहार एवं डीएसपी प्रमेंद्र सिंह के द्वारा की गई बड़ी कार्यवाही

रिश्वत की मांग करने वाले सरकारी मुलाजिमों पर लगातार लोकायुक्त पुलिस की ट्रैप कार्यवाही जारी है बावजूद रिश्वतखोरी पर अंकुश लगता नजर नहीं आ रहा है। ताज़ा मामला मध्य प्रदेश के सीधी जिले से सामने आया है, जहां रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत खड्डी चौकी में तैनात प्रधान आरक्षक बृजेश तिवारी को लोकायुक्त पुलिस रीवा ने 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त की टीम प्रधानारक्षक बृजेश तिवारी को रंगे हाथ गिरफ्तार करने के बाद खड्डी चौकी से डायरी को अपने सुपुर्द में ले लिया है और पीड़ित पक्ष को यह आश्वासन दिया गया है कि यदि आपके बालक और भांजे शुभम द्विवेदी और सौरभ मिश्रा घटनास्थल पर नहीं रहें है तो आपके साथ न्याय अवश्य होगा।

जानकारी के मुताबिक सीधी जिले की रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत ग्राम खड्डी के रहने वाले दिवाकर द्विवेदी से खड्डी चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक बृजेश तिवारी ने 15 हजार रुपये की मांग की थी। दिवाकर द्विवेदी के लड़के और भांजे के ऊपर चौकी में मामला दर्ज हुआ था। जमानत देने के लिए पैसे की मांग लगातार की जा रही थी। इसके बाद दिवाकर द्विवेदी ने घटनाक्रम की सूचना लोकायुक्त पुलिस रीवा को दी। लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार की देर रात करीब 11:30 बजे प्रधान आरक्षक को दिवाकर द्विवेदी के घर के सामने से गिरफ्तार कर लिया। मामले में लोकायुक्त के कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र कुमार ने बताया है कि 15 हजार की रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत के बाद हम लोगों ने पहले सत्यापन किया फिर 15 हजार लेते हुए रंगे हाथ प्रधान आरक्षक को गिरफ्तार किया है। साथ ही अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now