राजस्व महाअभियान 15 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक चलाया जाएगा

शासन के निर्देशों के अनुसार 15 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक राजस्व महाअभियान-3 चलाया जाएगा। अभियान के तहत नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अभिलेखों में सुधार तथा नक्शा तरमीम के प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। अभियान के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, स्वामित्व योजना तथा अन्य राजस्व कार्यों के प्रकरणों का भी निराकरण किया जाएगा। प्रत्येक गांव में बी-1 का वाचन अनिवार्य रूप से होगा तथा बी-1 के वाचन के समय राजस्व निरीक्षक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। अभियान के दौरान कलेक्टर, अपर कलेक्टर तथा एसडीएम राजस्व न्यायालयों का निरीक्षण करके प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। निरीक्षण के दौरान अभियान के लिए निर्धारित सभी बिन्दुओं पर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। सभी जनप्रतिनिधियों को भी अभियान की पूरी जानकारी देने के निर्देश दिये गये हैं।

रीवा संभाग के सभी जिलों में नक्शा तरमीम के प्रकरण बड़ी संख्या में लंबित हैं। इनके निराकरण के लिए विशेष प्रयास किया जायेगा। साथ ही नक्शा तरमीम, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के शेष प्रकरणों में आधार सीडिंग एवं स्वामित्व योजना में पात्र हितग्राहियों को आवासीय पट्टे जारी करने की कार्यवाही भी किये जाने के निर्देश दिये गये हैंं। अभियान के दौरान अभिलेखों में सुधार, खसरे के अनुसार नक्शे में बटांकन दर्ज करने के प्रकरण निराकृत किये जायेंगे। अभियान के दौरान प्रत्येक भू स्वामी के खसरे नम्बर से आधार संख्या की सीडिंग कराई जायेगी। किसान पोर्टल पर स्वयं आधार सीडिंग कर सकता है। इसका सत्यापन पटवारी से कराएं। संभाग के सभी तहसीलों में निर्धारित अवधि में प्रत्येक पटवारी हल्के में शिविर लगाकर बी-1 का वाचन कराएं। बी-1 के वाचन से प्राप्त फौती नामांतरण के प्रकरण दर्ज कर उनका अभियान के दौरान निराकरण किये जाने के निर्देश दिये गये है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now