गोविंदगढ़ तालाब में हुआ 2.85 लाख मछली बीज का संचयन

खेती को लाभकारी बनाने के लिए किसानों को उद्यानिकी फसलों के लिए प्रोत्साहित करने के साथ मछली पालन, मुर्गी पालन तथा दुधारू पशु पालन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिले के सभी मछली पालन योग्य तालाबों में मछुआ सहकारी समिति तथा परंपरागत मछली पालकों से मछली पालन कराया जा रहा है। इस संबंध में प्रभारी उप संचालक मछली पालन डॉ अंजना सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा संचालित मत्स्य समृद्धि योजना के तहत गोविंदगढ़ जलाशय में 2 लाख 85 हजार मछली बीजों का संचयन किया गया। मछली पालक किसानों का जीवन यापन बेहतर करने तथा तालाब की जैव विविधता को बनाए रखने के उद्देश्य से मछली पालन विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। मछली बीज संचयन के अवसर पर नगर परिषद गोविंदगढ़ के अध्यक्ष श्री अभिषेक सिंह, संचालनालय की प्रतिनिधि उप संचालक ज्योति टोप्को तथा बड़ी संख्या में मछली पालक किसान उपस्थित रहे। किसानों को विभागीय योजनाओं की भी जानकारी दी गई।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now