कमिश्नर 13 को करेंगे कृषि आदानों की समीक्षा

रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद 13 नवम्बर को कमिश्नर कार्यालय सभागार में प्रात: 11 बजे से आयोजित बैठक में कृषि आदानों की समीक्षा करेंगे। बैठक में 20 नवम्बर को प्रस्तावित कृषि उत्पादन आयुक्त की बैठक के एजेण्डा बिन्दुओं में भी विभिन्न विभागों द्वारा की गई कार्यवाही की समीक्षा की जाएगी। संयुक्त संचालक कृषि जेएस नेताम ने कृषि, उद्यानिकी, सहकारिता, पशु चिकित्सा सेवाएं, मछली पालन, कृषि अभियांत्रिकी शाखा, बीज निगम, मण्डी बोर्ड के अधिकारियों तथा अन्य संबंधित अधिकारियों से बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now