सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री आशिर्वाद भिलाला तथा श्री अभय मिश्रा जिला विधिक सहायता अधिकारी तथा विधिक सहायता के माध्यम से नामांकित अधिवक्ता सुरेन्द्र सिंह, अनीष कुमार पाण्डेय, सुश्री आरती तिवारी, मंजूर अहमद, आनंद पाण्डेय, सुश्री प्रिया मिश्रा, सुश्री उमा सोंधिया, सुश्री प्राची सिंह एवं नारेन्द्र शर्मा द्वारा जेल के आंतरिक भाग अस्पताल, बंदी वार्डों, पाकशाला, महिला खण्ड, व्ही.सी. कक्ष का भ्रमण एवं निरीक्षण कर जेल अधिकारियों की उपस्थिति में न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के तहत विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जेल अधीक्षक सतीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि शिविर में कानून प्रक्रिया के प्रावधान एवं जेल में परिरूद्ध बंदियों को विधिक सहायता प्राप्त किए जाने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर में लगभग 600 विचाराधीन बंदी उपस्थित रहे। विधिक सहायता शिविर को सफल बनाने में कुमार गेंदले योगेन्द्र पमार उप जेल अधीक्षक, श्याम सिंह कुशवाह सहायक जेल अधीक्षक का विशेष योगदान रहा।




