कलेक्टर करेंगी 23 अगस्त को राजस्व कार्यों की समीक्षा

राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक 23 अगस्त को सुबह 11 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जा रही है। बैठक में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल राजस्व महाअभियान की समीक्षा करेंगी। बैठक में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अभिलेखों में सुधार, नक्शा तरमीम तथा अन्य राजस्व प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की जाएगी। बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के प्रकरणों में ई केवाईसी, भू राजस्व की वसूली, अवैध कब्जा हटाने, प्राकृतिक आपदा में राहत राशि के वितरण तथा गौशालाओं के संचालन की भी समीक्षा की जाएगी। अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी ने सभी राजस्व अधिकारियों को अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now