नगर पंचायत के वार्ड पार्षद चुनाव का कार्यक्रम घोषित

file

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय के रिक्त पदों के चुनाव के लिए निर्वाचन कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि रीवा जिले में नगर परिषद सिरमौर में केवल वार्ड क्रमांक चार में पार्षद पद के लिए चुनाव कराया जाएगा। चुनाव की सूचना का प्रकाशन 21 अगस्त को जारी की जाएगी। इसी दिन स्थानों के आरक्षण की सूचना तथा मतदान केन्द्रों की सूची का भी प्रकाशन किया जाएगा। नामांकन पत्र 28 अगस्त को दोपहर बाद 3 बजे तक दाखिल किए जा सकते हैं। नामांकन पत्रों की जाँच 29 अगस्त को की जाएगी। उम्मीदवार 31 अगस्त को दोपहर बाद 3 बजे तक अपने नाम वापस ले सकते हैं। नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों की सूची तैयार कर उन्हें चुनाव प्रतीक आवंटित किए जाएंगे। आवश्यक होने पर 11 सितम्बर को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित मतदान केन्द्रों में मतदान कराया जाएगा। मतगणना तथा चुनाव परिणामों की घोषणा 13 सितम्बर को प्रात: 9 बजे से की जाएगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now