जिले में अब तक 272.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

जिले में पिछले तीन दिनों से वर्षा का क्रम जारी हैै। जिले में 4 अगस्त को 63.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक 145 मिलीमीटर वर्षा गुढ़ तहसील में दर्ज की गई। इस संबंध में अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि जिले में एक जून से अब तक कुल 272.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस अवधि में तहसील हुजूर में 323.9 मिलीमीटर, रायपुर कर्चुलियान में 134.5, गुढ़ में 433 मिलीमीटर, सिरमौर में 324.8 मिलीमीटर, त्योंथर में 152.5 मिलीमीटर, सेमरिया में 254 मिलीमीटर, मनगवां में 389 मिलीमीटर तथा तहसील जवा में 171 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। जिले में गत वर्ष इसी अवधि में 405.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले की औसत वार्षिक वर्षा 1044.6 मिलीमीटर है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now