गुढ़ में सर्वाधिक और रायपुर कर्चुलियान में सबसे कम वर्षा दर्ज

चालू वर्षाकाल के दौरान जिले में गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 99 मिलीमीटर कम औसत वर्षा हुई है। जिले में एक जून से अब तक 167.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इसी अवधि में जिले में 266.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में इस वर्ष एक जून से अब तक गुढ़ में सर्वाधिक 257 मिलीमीटर तथा रायपुर कर्चुलियान में सबसे कम 84.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। इस संबंध में अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि इस अवधि में हुजूर में 219.7 मिलीमीटर, सिरमौर में 222.6 मिलीमीटर, त्योंथर में 97.5 मिलीमीटर, सेमरिया में 167 मिलीमीटर, मनगवां में 174 मिलीमीटर तथा जवा में 120 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। जिले में एक अगस्त को 6.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले की औसत वार्षिक वर्षा 1044.6 मिलीमीटर है।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now