जिले में निर्धारित खरीदी केन्द्रों में एक अप्रैल से सहकारी समितियों द्वारा समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीद की जा रही है। जिले में 14 मई तक 16551 किसानों से 792209 क्विंटल गेंहू की खरीद अब तक की गयी है। इसके लिए किसानों को 190 करोड़ 13 लाख 3 हजार की राशि मंजूर की गयी है। इस संबंध में प्रभारी जिला आपूर्ति नियंत्रक ने बताया कि उपार्जित गेंहू का सुरक्षित भण्डारण कराया जा रहा है। अब तक खरीदे गये गेंहू में से 672376 क्विंटल गेंहू का परिवहन किया जा चुका है। अब तक किसानों के बैंक खाते में 101 करोड़ 23 लाख 89 हजार 300 रूपये की राशि का भुगतान किया जा चुका है। गेंहू खरीदी के लिए अब तक 22690 किसानों ने स्लॉट बुक किये हैं। गेंहू खरीद की अंतिम तिथि 20 मई है।
विंध्य अलर्ट का व्हाट्सप्प चैनल Click Here
न्यायालयीन प्रकरणों में जवाब-दावा तत्काल दायर करें – कलेक्टर




