खाद्य सुरक्षा : मिलावट के 75 मामलों में लगाया 25.65 लाख जुर्माना

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मिलावट के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है। दुकानों, प्रतिष्ठानों, डेयरी, मिठाई बनाने के कारखानों तथा खाद्य पदार्थों की बिक्री के विभिन्न स्थलों में खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर उनकी जाँच की जा रही है। नमूने अमानक पाए जाने पर प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत विभिन्न फर्मों में कार्यवाही करते हुए बड़ी संख्या में प्रकरण दर्ज किए गए हैं। अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी ने मिलावट के इन प्रकरणों में से सुनवाई करके 75 प्रकरणों का निराकरण किया है। इन प्रकरणों में विभिन्न दुकानदारों के विरूद्ध 25 लाख 65 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माने की राशि की लगातार वसूली की जा रही है। अब तक पाँच लाख 75 हजार रुपए की राशि शासकीय मद में जमा कराई गई है।

हर पल की खबर के लिए क्लिक करें और जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से

लेखा प्रशिक्षण के लिए 22 मार्च तक आवेदन आमंत्रित

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now