विद्यार्थियों को साफ-सुथरे परिवेश में मिलेगी शिक्षा की सुविधा – उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

उप मुख्यमंत्री तथा चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने शासकीय सुदर्शन कुमारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 10 अतिरिक्त कक्षों का लोकार्पण किया। इसका निर्माण जिला खनिज मद की राशि से किया गया है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि रीवा का तेजी से विकास हो रहा है। यहाँ सड़कें, पुल, फ्लाई ओवर के निर्माण के साथ रेलवे का तेजी से विस्तार हो रहा है। रीवा हवाई अड्डे से शीघ्र ही बड़े शहरों के लिए हवाई सेवा उपलब्ध होगी। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी तेजी से प्रगति करेगा। हाल ही में कैंसर शिविर लगाकर एक लाख लोगों की जाँच की गई। इनमें जिसमें रोग के लक्षण पाए गए उन्हें उपचार की सुविधा दी जा रही है। आज ही नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का महाअभियान शुरू हुआ है। शिक्षा के क्षेत्र में भी विकास के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। आज एसके स्कूल को 10 शानदार कक्षों की सौगात दी जा रही है। इसमें विद्यार्थियों को साफ-सुथरे परिवेश में शिक्षा की सुविधा मिलेगी। शिक्षा विकास की कुंजी है। रीवा को हम स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में हब के रूप में विकसित करेंगे। इस अवसर पर नगर निगम के अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय, पूर्व महापौर वीरेन्द्र गुप्ता तथा स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

नेशनल लोक अदालत में 1987 प्रकरणों का हुआ निराकरण

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now