उप मुख्यमंत्री ने छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा और शिवाजी पार्क का किया लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रतहरा तिराहे में स्थित नगर निगम द्वारा बनाए गए शिवाजी पार्क का लोकार्पण किया। उप मुख्यमंत्री ने पार्क में स्थापित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का समारोह पूर्वक अनावरण किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित होने से रीवा का मान बढ़ा है। यह स्थान कभी र्इंट और रेत की मण्डी था। यहाँ चारो ओर गंदगी थी। अब यहाँ पर सुंदर पार्क बनाकर शौर्य और वीरता के प्रतीक महाराज शिवाजी की प्रतिमा स्थापित कर दी गई है। शिवाजी हमारे देश के गौरव के प्रतीक हैं। उनका शौर्य और बलिदान हमेशा याद किया जाएगा। रीवा तेजी से विकसित हो रहा है इसका प्रवेश द्वार अब अत्यंत आकर्षक हो गया है। सुंदर पार्क रीवा में प्रवेश करने वालों का स्वागत करेगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है। वह दिन दूर नहीं जब भारत विश्वगुरू बनेगा। उप मुख्यमंत्री ने शिवाजी की प्रतिमा का निर्माण करने वाले रीवा के शिल्पकार देवेन्द्र बावनी की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

समारोह में सांसद श्री जनार्दन मिश्र ने कहा कि शिवाजी ने मुगलों से संघर्ष करके मराठा साम्राज्य स्थापित किया। शिवाजी देश के गौरव के प्रतीक हैं। उनकी प्रतिमा स्थापित करके हम सबको गर्व का अनुभव हो रहा है। समारोह में नगर निगम के अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय ने भी अपने विचार व्यक्त किए। समारोह में आयुक्त नगर निगम संस्कृति जैन, अधीक्षण यंत्री शैलेन्द्र शुक्ला, पार्षदगण वीरेन्द्र गुप्ता, छत्रपति सिंह, राजेश पाण्डेय तथा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण एवं आमजन उपस्थित रहे।

पार्क और तालाब रीवा की पहचान बनेंगे – उप मुख्यमंत्री

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now