उप मुख्यमंत्री आज करेंगे रतहरा तालाब का लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल 9 मार्च को रतहरा तालाब के सौन्दर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण समारोह शाम 5.30 बजे आरंभ होगा। समारोह की अध्यक्षता सांसद श्री जनार्दन मिश्र करेंगे। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में अध्यक्ष नगर निगम श्री व्यंकटेश पाण्डेय, कमिश्नर रीवा संभाग गोपालचन्द्र डाड, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल तथा वार्ड पार्षद श्रीमती नीतू अशोक पटेल शामिल होंगी। रतहरा तालाब का सौन्दर्यीकरण कार्य पुनर्घनत्वीकरण योजना के तहत कराया गया है। इसमें तालाब के सुदृढ़ीकरण, बाउन्ड्रीवाल निर्माण, पार्किंग निर्माण, फूड जोन, वृक्षारोपण, शौचालय निर्माण सहित अनेक कार्य शामिल हैं।

स्वस्थ रीवा के उद्देश्य से नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्त जाँच शिविर का होगा आयोजन – उप मुख्यमंत्री

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now