विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्त जाँच शिविर 9 मार्च को

FILE

स्वस्थ भारत मिशन के तहत स्वस्थ रीवा के उद्देश्य से नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्त जाँच शिविर 9 मार्च को सम्पूर्ण रीवा जिले में आयोजित किया जाएगा। जिले के सभी प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में खून की 10 प्रकार की हृदय, लीवर एवं किडनी आदि से संबंधित जाँच के लिए मात्र 20 रुपए टोकन मनी के तौर पर देना होगा। रीवा स्थित कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में प्रात: 11 बजे उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, सांसद श्री जनार्दन मिश्र एवं सभी विधायकगणों की उपस्थिति में स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ होगा। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि शिविर में ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल, जीआरएफ, क्रिएटिनाइन, एसजीपीटी, प्रोटीन, एल्युमिन, ग्लोब्यूलिन ए/जी रेशियो आदि 10 प्रकार की जाँचों के लिए जहाँ सौ रुपए लगते हैं शिविर में यह सभी जाँच मात्र 20 रुपए टोकन मनी देकर कराई जा सकती है। कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ सौरभ सोनवणे को निर्देश दिए कि डीन मेडिकल कालेज को शिविर का नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं।

विंध्य अलर्ट समाचार के लिए क्लिक करें और जुड़े व्हाट्सप्प चैनल से

शासन के विभिन्न विभागों में चुने गए उम्मीदवारों को सांसद ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now