कुशमेन्द्र सिंह, जवा। रीवा जिले के जवा थाना अंतर्गत जवा चौराहे में प्रतिदिन कई बार जाम की स्थिति बन जाती है, जो घंटों प्रयास के बाद ही खुल पाता है। जिसकी जानकारी जवा पुलिस को रहती है बावजूद जवा पुलिस चौराहे में नजर नहीं आती है और लोग मनमानी ढंग से पार्किंग कर चले जाते हैं और बेवजह जाम की स्थिति बनी रहती है। कई राहगीरों और व्यापारी लोगों का मानना है यदि जवा पुलिस सक्रिय हो जाये तो जाम की स्थिति कभी न बनेगी। बताया जाता है कि जवा सितलहा चौराहे से लेकर पूरे बाजार में टू व्हीलर वाहन एवं फोर व्हीलर वाहन चालक दुकान के सामने सड़क में आड़ा टेड़ा वाहन खड़ा करके चले जाते हैं, इसके साथ ही सब्जी विक्रेता सड़क के बगल नाली के ऊपर दुकान लगाते हैं और हाथ ठेला वाले सड़क पर ही खड़े रहते हैं। यहाँ तक की कुछ दुकानदार तो सड़क तक में अपने सामान रख देते है। परंतु जवा पुलिस के द्वारा कभी ध्यान नहीं दिया जाता और इस वजह से जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। इस अनावश्यक जाम के वजह से कभी – कभी एमरजेंसी एम्बुलेंस सेवा एवं आम जनमानस परेशान होते हैं और जाम के वजह से लोगो का महत्वपूर्ण कार्य नहीं हो पाता है या विलम्ब से होता है। जिसके लिए आमजन ने जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक रीवा से जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
आपके सुझाव और शिकायत का स्वागत है, खबर देने या विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9294525160




