विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दुसरी बार पेरेंट्स बने हैं। 15 फरवरी को अनुष्का ने एक बेटे को जन्म दिया हैं। हालांकि बेटे की जन्म की जानकारी विराट और अनुष्का ने बीते मंगलवार यानी 20 फरवरी के रात को दी हैं। दोनों ने लंबी पोस्ट लिखकर बेटे की पेरेंट्स बनने की जानकारी दी हैं। जन्म के बाद विराट और अनुष्का ने बेटे का नाम भी रखा हैं। और बेटे का नाम सोशल मीडिया पोस्ट से सभीको बता दिया हैं। विराट और अनुष्का ने बेटे का नाम अकाय रखा हैं। दुसरे बच्चे की पेरेंट्स बनने के बाद लोग लगातार विराट और अनुष्का को बधाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग विराट और अनुष्का की बेटे की नाम की तारीफ भी कर रहे हैं। लोगों को अकाय नाम काफी पसंद आया हैं। लोग जहां अकाय नाम को पसंद कर रहे हैं तो वहीं लोग नाम का अर्थ जानना भी चाह रहे हैं। बता दे अकाय का अर्थ होता हैं- जो बिना शरीर या काया के हो, कायारहित, आकार और रूप से रहित, निराकार। अकाय का अर्थ फुल मून भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अकाय एक हिंदी शब्द है, जिसका मूल तुर्कीश है।
हालाँकि विराट कोहली के पुत्र का नाम “अकाय” रखने पर सोशल मीडिया में कई थ्योरी चल रही हैं। कोई इसे भगवान शिव के नाम पर रखा गया बता रहे हैं, तो कोई अनुष्का+कोहली जोड़कर अकाय बता रहे हैं। आप क्या सोचते हैं इस बारे में ? कॉमेंट में ज़रूर बताएँ
विंध्य अलर्ट समाचार के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें