त्योंथर तहसील क्षेत्र में सहकारिता विभाग में व्यापत भ्रस्टाचार में सन्लिप्त डीआर कर रहे सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग – ब्रम्ह नारायण शर्मा

रीवा जिले के तराई अंचल में बसा त्योंथर तहसील जो जिला मुख्यालय से लगभग अस्सी किलोमिटर दूर है में सहकारिता विभाग अक्सर चर्चा का केन्द्र रहता है। जिसका समय – समय पर ख़बरों में भी प्रकाशन होता रहा है। इस बार आरोप डीआर अशोक शुक्ला पर है कि जब से पदस्थ हुए हैं सहकारिता विभाग में व्यापक पैमाने में अनियमित्ता का दौर शुरू हुआ है। आरोपों कि माने तो सबसे ज्यादा चर्चा का विषय व्यापक रूप से नियुक्तियो में धांधली का बताया जा रहा है। इन्ही सब को लेकर आरोप है कि डीआर और प्रशासक की मिली भगत से न जाने कितने ही भ्रस्टाचार किये गए हैं। उक्त आरोप अधिवक्ता संघ त्योथर के पूर्व अध्यक्ष श्री ब्रम्ह नारायण शर्मा द्वारा लगाया गया है। हालाँकि सहकारिता विभाग में चल रही अनियमितता को लेकर कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा कई बार आरटीआई भी लगाई गई और मामले पर कार्यवाई का आश्वाशन भी दिया गया था लेकिन शायद अनियमितता में शामिल लोगों का स्तर इतना बड़ा है कि कई बार शिकायतकर्ता ही शिकार हो जाता है और फिर वही दौर उसी रफ़्तार के साथ शुरू हो जाता है। (कमलेश् शुक्ला के साथ दिनेश द्विवेदी)

हर पल की खबर के लिए क्लिक करें और जुड़े व्हाट्सप्प चैनल से

चाकघाट हाईवे पर बिना एलईडी बल्ब के खंबे, आखिर इन खंभों का क्या काम

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now