उद्यम क्रांति योजना से हर पंचायत में तीन आवेदन पत्र दर्ज कराएं

शिक्षित युवाओं को स्वरोजगार का अवसर देने के लिए मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना अच्छा अवसर देती है। इस योजना के माध्यम से 50 हजार रुपए से दो करोड़ रुपए तक की ऋण राशि बैंकों के माध्यम से दी जाती है। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा है कि जिले के अधिक से अधिक युवाओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रत्येक ग्राम पंचायत में इस योजना के पात्र कम से कम तीन युवाओं के आवेदन पत्र तीन दिवस में दर्ज कराएं। इस योजना में आठवीं उत्तीर्ण या इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता तथा 45 वर्ष से कम आयु के व्यक्ति का आवेदन पत्र तैयार कराया जा सकता है। जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र से योजना के संबंध में पूरी जानकारी लेकर पात्र युवाओं के आवेदन पत्र दर्ज कराएं। आवेदन पत्र दर्ज करने की प्रगति की प्रत्येक सोमवार को टीएल बैठक में समीक्षा की जाएगी।

हर पल की खबर के लिए क्लिक करें और जुड़े फेसबुक पेज से

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now