त्योंथर खबर : 16 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा गया ज्ञापन

अनूप गोस्वामी, कुठिला। त्योंथर तहसील अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मा नारायण शर्मा के मार्गदर्शन में संघ के कोषाध्यक्ष कृष्ण जी तिवारी वरिष्ठ सदस्य अरुणेन्द् तिवारी संघ के अध्यक्ष राज बहादुर सोलंकी कमलाकर तिवारी रियाजुद्दीन खान कौशलाधीश पांडेय कुश कुमार मिश्रा मुख्यमंत्री महोदय के नाम अनुविभागीय दंडाधिकारी महोदय संजय जैन तहसीलदार राजेश तिवारी को 16 सूत्रीयों का ज्ञापन सोपा गया।

मध्य प्रदेश के उत्तरी सीमा में स्थिति त्योंथर तहसील उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर प्रयागराज बांदा चित्रकूट जिले से लगा हुआ है। प्रदेश के अंतिम सिरे होने के कारण विकास की मुख्य धारा से सदैव दूर रहा है त्योंथर।

  1. त्योंथर तहसील एवं जवा तहसील को मिला करके जिले का दर्जा प्रदान किया जाए जब तक मांगे पूरी नहीं होती तब तक अतिरिक्त कलेक्टर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की अविलम्ब पद स्थापना की जाए।
  2. त्योंथर तमस नदी के मीर बाहरी घाट पर पुल का निर्माण अविलम्ब कराया जाए।
  3. त्योंथर तहसील में 100 बिस्तर अस्पताल का पूर्ण कराकर चालू कराया जाए।
  4. त्योंथर उप जेल में महिला कैदियों के लिए बैरक पूर्व से निर्मित है जिसे प्रारंभ कराया जाए।
  5. मनगवां चाकघाट एन एच 30 सोहागी घाटी के ऊपर टोल प्लाजा के पास से एक नई रोड त्योंथर सेंटर जेल होते हुए सोहागी फोरलेन से जोड़ा जाए।
  6. त्योंथर के रायपुर सोनौरी गढ़ी एवं जवा के डभौरा को तहसील का दर्जा प्रदान किया जाए।
  7. पुलिस चौकी त्योंथर गढ़ी सोनौरी को थाने का दर्जा प्रदान किया जाए।
  8. त्योंथर हायर सेकेंडरी स्कूल में खेल के लिए स्टेडियम बनाया जाए।
  9. त्योंथर/जवा की नहर को जगह-जगह पाइप लगा करके पूर्ण क्षमता के साथ चलाया जाए।
  10. त्योंथर तहसील में पॉलिटेक्निक कॉलेज बीएड कॉलेज एग्रीकल्चर कॉलेज विधि महाविद्यालय की स्थापना कराई जाए।
  11. त्योंथर नगर परिषद के अंतर्गत खडारी नाला मगरदहा नाला जरूरत अनुसार स्टांप डैम की स्थापना कराई जाए जिससे वन्य जीव भी पानी पी सके।
  12. त्योंथर में नया तालाबों का सौन्दयीकरण कराया जाए।
  13. एक रेलवे लाइन जो प्रयागराज के जसरा स्टेशन से चाकघाट त्योंथर कटरा लाल गांव बैकुंठपुर रीवा से निकली जाए।
  14. निर्माणाधीन तहसील का उच्च स्तरीय जांच कराया जाए।
  15. पीडब्ल्यूडी द्वारा राजापुर से दुअरा 8 माह से अधूरी सड़क को पूर्ण कराया जाए।
  16. गढ़ी रायपुर सोनौरी कटरा में महाविद्यालय की स्थापना कराई जाए।

‌ माननीय मुख्यमंत्री महोदय पर त्योंथर की जनता को पूर्ण विश्वास है की यह सभी मांगे जल्द से जल्द पूरी की जाए।

हर पल की खबर के लिए क्लिक करें और जुड़े फेसबुक पेज से

चाकघाट हाईवे पर बिना एलईडी बल्ब के खंबे, आखिर इन खंभों का क्या काम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Email

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

ट्रेंडिंग खबर

today rashifal

हमसे जुड़ने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है... पोर्टल पर आपके द्वारा डाली गयी खबर/वीडियो की सभी जानकारी घटनास्थल और घटना का समय सही और तथ्यपूर्ण है तथा घटना की खबर आपके क्षेत्र की है।अगर खबर में कोई जानकारी/बात झूठी या प्रोपेगेंडा के तहत पाई जाती है तो इसके लिए आप ही ज़िम्मेदार रहेंगे।