अधिकारी जन सुनवाई में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें – अपर कलेक्टर

file

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित साप्ताहिक जन सुनवाई में अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी ने आमजनता से मिले 49 आवेदन पत्रों में सुनवाई की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सात दिनों की समय सीमा में आवेदन पत्रों के निराकरण के निर्देश दिए। अपर कलेक्टर ने कहा कि जन सुनवाई शासन की उच्च प्राथमिकता का कार्यक्रम है। सभी अधिकारी प्रत्येक मंगलवार को निर्धारित समय प्रात: 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। आमजनता से प्राप्त आवेदन पत्रों पर तत्परता से कार्यवाही कर समुचित निराकरण करें। किसी भी आवेदक को आवेदन पत्र के निराकरण के लिए पुन: जन सुनवाई में आने की आवश्यकता न रहे। संवेदनशीलता के साथ आवेदनों का निराकरण करें। जन सुनवाई में संयुक्त कलेक्टर आरके सिन्हा तथा डिप्टी कलेक्टर श्रेयस गोखले ने भी आमजनता के आवेदनों में सुनवाई की। जन सुनवाई में आवेदिका सुधा यादव रसोईया ग्राम रमपुरवा को छ: माह के लंबित मानदेय का मौके पर ही भुगतान कराया गया।

जन सुनवाई में ओमप्रकाश गिरि निवासी कोष्टा ने बिजली बिल में सुधार के लिए आवेदन दिया। अपर कलेक्टर ने अधीक्षण यंत्री विद्युत मण्डल को बिलों का परीक्षण कर समुचित सुधार के निर्देश दिए। दयानंदन मिश्रा निवासी ग्राम चौरा ने खसरे में सुधार के लिए आवेदन दिया। अपर कलेक्टर ने तहसीलदार हुजूर को सात दिवस में आवेदन में कार्यवाही के निर्देश दिए। मदन सिंह निवासी महसांव ने जमीन के नक्शा तरमीम तथा आबादी भूमि घोषित कराने के संबंध में आवेदन दिया। अपर कलेक्टर ने एसडीएम गुढ़ को प्रकरण में कार्यवाही के निर्देश दिए। सुरेश कुशवाहा निवासी मझगवां ने जल संसाधन विभाग की क्षतिग्रस्त नहर में सुधार के लिए आवेदन दिया। अपर कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री जल संसाधन को नहर में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। जन सुनवाई में नामांतरण, पेंशन प्रकरण, मजदूरी भुगतान, भू अर्जन का मुआवजा सहित विभिन्न प्रकरणों में सुनवाई की गई।

चाकघाट से बड़ी खबर : एक साथ दो – दो निःशुल्क शिविर बड़े हनुमान मंदिर चाकघाट में

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now