त्योंथर तहसील में राजस्व महाअभियान में फौती नामांतरण के 778 प्रकरण दर्ज

राजस्व महाअभियान जिले की सभी तहसीलों में चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान पटवारी हल्कावार निर्धारित गांवों में शिविर लगाए जा रहे हैं। अभियान के दौरान 15 और 16 जनवरी को त्योंथर तहसील के विभिन्न गांवों में शिविर लगाए गए। इन शिविरों में सार्वजनिक स्थलों में बी-1 का वाचन किया जा रहा है। इसके लिए पटवारियों की ड्यूटी लगाई गई है। बी-1 के वाचन के बाद दो दिवसों में फौती नामांतरण के 778 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इस संबंध में एसडीएम संजय जैन ने बताया कि त्योंथर तहसील में अब तक राजस्व महाअभियान में अविवादित बंटवारा के 43, खसरा सुधार के 20, इत्तलाबी के 38, सीमांकन के 7, नक्शा तरमीम के 46 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए 84 किसानों के आवेदन पत्र दर्ज करके उनमें से 37 की ई-केवाईसी अपडेट कराई गई। सभी राजस्व प्रकरण आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज किए जा रहे हैं।

मनगवां तहसील में 163 फौती नामांतरण प्रकरण दर्ज
जिले भर में 15 जनवरी से 29 फरवरी तक राजस्व महाअभियान चलाया जा रहा है। मनगवां तहसील में 16 जनवरी को 52 गांवों में बी-1 का वाचन किया गया। इस संबंध में एसडीएम पीएस त्रिपाठी ने बताया कि बी-1 के वाचन के बाद 163 फौती नामांतरण के प्रकरण सामने आए। इन सभी को आरसीएमएस पोर्टल में दर्ज कर इनका निराकरण किया जा रहा है। इसके साथ-साथ किसान सम्मान निधि के भी प्रकरण अभियान में दर्ज किए जा रहे हैं। अविवादित बंटवारा एवं अविवादित नामांतरण के प्रकरणों का भी निराकरण किया जा रहा है।

आयोजित परीक्षाओं के परिणाम शीघ्र जारी करने के निर्देश

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now