मऊगंज में हाइवा और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर में 01 गम्भीर रूप से घायल रीवा रेफर

मऊगंज थाना क्षेत्र के पन्नी पथरिहा गांव में हाइबा और ट्रक के बीच टक्कर हो गई,जिसमें एक ट्रक चालक ट्रक के अंदर फंस गया, जिसे स्थानीय लोगों द्वारा बाहर निकालकर सिविल अस्पताल मऊगंज में भर्ती कराया, पर चालक की हालत गंभीर होने पर मऊगंज के डॉक्टरो ने संजय गाधी अस्पताल रीवा के लिए रेफर कर दिया है,बताया जाता है की रीवा की तरफ से एक हाईवा ट्रक मऊगंज की ओर आ रहा था और पीछे-पीछे एक दूसरा ट्रक चल रहा था,जैसे ही हाईवा ट्रक मऊगंज थाना क्षेत्र के पन्नी पथरिहा गांव मे पहुंचा तो चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया,जिससे पीछे बाला ट्रक हाईवा ट्रक में घुस गया और ठोकर इतना तेज लगा की ट्रक की केबिन के परखच्चे उड़ गये और चालक ट्रक में बुरी तरह से फंस गया, वहां से गुजर रहे मऊगंज ट्रेवल्स संचालक समाजसेवी लालबाबू खान सहित स्थानीय लोगों ने ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकाला गया और प्राइवेट वाहन से मऊगंज सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया,हालत गंभीर होते देखा यहां के डॉक्टरों ने संजय गांधी अस्पताल रीवा के लिए रेफर कर दिया,घायल चालक का नाम संतोष शुक्ला पुत्र शिवनाथ शुक्ला उम्र 50 वर्ष निवासी सजवानी खुर्द थाना अमिलिया जिला सीधी बताया जा रहा है।

रीवा में जन आभार यात्रा में लाड़ले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का हुआ आत्मीय स्वागत

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now