मध्यप्रदेश खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय वर्चुअल युवा उत्सव का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से राष्ट्रीय युवा उत्सव 2023-24 में आठ विभिन्न विधाओं में शामिल होने के लिए प्रतिभाशाली युवाओं का चयन किया गया। राष्ट्रीय युवा उत्सव का आयोजन 12 से 16 जनवरी तक पुणे महाराष्ट्र में किया जा रहा है। इस संबंध में संभागीय खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी एमके धौलपुरी ने बताया कि युवा उत्सव में आठ विधाओं लोकगीत, लोकनृत्य, एकल लोकनृत्य, एकल लोकगीत, कहानी लेखन, पोस्टर बनाने, भाषण तथा फोटोग्राफी की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसमें भाग लेने के लिए वर्चुअल माध्यम से जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें समूह लोकनृत्य में विशाल एवं साथी रीवा तथा एकल लोकनृत्य में शैफाली यादव रायपुर कर्चुलियान को प्रथम स्थान मिला। समूह लोकगीत में खुशी पाण्डेय रीवा तथा एकल लोकगीत में स्नेहा त्रिपाठी रायपुर कर्चुलियान को प्रथम स्थान मिला। पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता में राधिका केशरी हनुमना को प्रथम स्थान मिला। भाषण प्रतियोगिता में रचित मिश्रा रीवा को प्रथम स्थान तथा फोटोग्राफी में उमा सोंधिया को प्रथम स्थान मिला। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता 29 दिसम्बर को आयोजित संभागीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसमें रीवा तथा शहडोल संभाग के सभी जिलों के विजेता अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। संभागीय प्रतियोगिता के विजेताओं को राष्ट्रीय युवा उत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
त्योंथर के कई खरीदी केन्द्रों की मनमानी को अनदेखी, अपर कलेक्टर ने सहकारी समिति – समूह को दिया नोटिस