मातृ सम्मेलन : बच्चियों को दी गई पास्को एक्ट से लेकर गुड टच बैड टच तक कि जानकारी

यशवन्ती लालगी एजुकेशन सोसायटी के तत्वधान में सोहागी पब्लिक स्कूल में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में चाकघाट थाने की टीआई उषा सिंह सोमवंशी, श्रीमती सुषमा मिश्रा, प्राची सिंह, सुनीता सिंह के साथ – साथ लगभाग 100 से ज्यादा माताएं – बहने उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन स्कूल के प्रचार्य श्री जेपी सिंह, शिक्षिका सुषमा सिंह, विभा सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष उद्बोधन डॉ. आरआर सिंह, आभार ग्यापन डॉ. अभिनव सिंह सोहागी कॉलेज के द्वार दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर में उषा सिंह सोमवंशी जी द्वारा पास्को एक्ट, गुड टच बैड टच के बारे में बताया गया। साथ ही श्रीमती सुषमा जी ने माता-पिता को समझाया, डॉ. आरआर सिंह ने माता-पिता की देखभाल में मां की भूमिका पर प्रकाश डाला, डॉ. अभिनव सिंह ने वर्तमान शिक्षा में माता-पिता की भूमिका को सर्वोपरि बताया।

 

 

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now