EVM मशीन ख़राब होने के कारण 105 बर्ष के बुजुर्ग सहित अन्य मतदाता घंटो रहे परेशान

मिली जानकरी के मुताबिक बैकुंठपुर मतदान क्रमांक 205 में कुछ देर के लिए मतदान मशीन ख़राब होने की वजह से मतदान बाधित रहा। ऐसे में मतदान करने आये 105 वर्षीय बुजुर्ग जगन्नाथ कचेर जी के साथ – साथ अन्य मतदाताओं को मतदान के लिए लाइन मे घंटो खड़े रहना पड़ा। सूत्रों की माने तो मतदान क्रमांक 205 में EVM दूसरी दफा खराब हुई थी। जिसके कारण कई मतदाता नाखुश होकर बिना मतदान, मतदान केंद्र से वापस चले गए। कुछ मतदाताओं का कहना था कि वो मशीन खराब होने के कारण दूसरी दफा आये पर उन्हे फिर से निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। मामले में बैकुंठपुर निवासी जिम्मेदार नागरिक सुरेश कचेर द्वारा सोशल मीडिया में अपना दर्द व्यक्त किया गया। सूत्रों कि माने तो मतदान क्रमांक 205 में मशीन खराब होने कि वजह से तक़रीबन एक घंटे मतदान प्रभावित रहा। अगर समय कि बात करें तो सुबह लगभग 11 बजे मशीन में गड़बड़ी कि जानकारी मिली जिसके बाद दोपहर तक़रीबन 12:25 मिनट में चालू होने के 10 मिनट बाद फिर मशीन खराब हो गई। बार – बार मशीन में गड़बड़ी होने से मतदाताओ में काफी आक्रोश रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now