राजनीतिक तरकस : कमांडो की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रहीं

आज त्योंथर में मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी का कार्यालय खोला गया जिसमें एक अतिथि के तौर पर राजनीति कि शुरुआत कर रहे विंध्य जनता पार्टी के उम्मीदवार कमांडो अरुण गौतम भी मौजूद थे। इस दौरान चल रहे कार्यक्रम में कुछ तस्वीरें ली गईं और उन्हें तमाम सोशल मीडिया प्लेटफार्म में शेयर किया गया। इस तस्वीर के साथ एक कैप्शन था “अरुण गौतम जी का समर्थन समाजवादी पाल्टी को “

वायरल हो रही तस्वीर को लेकर जब कमांडो अरुण गौतम जी से सवाल – जबाब किया गया तो उन्होंने इसे सिरे से ख़ारिज कर दिया और बताया कि बतौर सामाजिक कार्यकर्त्ता होने के कारण समाजवादी पार्टी से उम्मीदवार त्रिनेत्र शुक्ल के जोर देकर बुलाने पर वहां गया था। चूँकि राजनीति में नया हूँ तो मुझे इस तरह के भेद नहीं आते और लोग शायद इसका फायदा उठाने का प्रयास कर रहे हैं। चौतरफा मुझ पर आरोप लगाए जा रहे हैं ताकि मैं चुनाव से दूर हो जाऊँ लेकिन इन्हे समझना होगा आज कमांडो “त्योंथर के हर घर में बसता है”, एक को तंग कर भी लिया तो हज़ारों कमांडो को कैसे संभालोगे ? साथ ही वायरल हो रही तस्वीर को लेकर एक सन्देश भी जारी किया है –

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now