विधानसभा निर्वाचन 2023 विधानसभा क्षेत्र गुढ़ में 20 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों की सूची अंतिम रूप से जारी करते हुए उन्हें चुनाव प्रतीक आवंटित कर दिए गए हैं। इस संबंध में रिटर्निगं आफीसर संजय जैन ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र गुढ़ में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों के उम्मीदवार के रूप में कपिध्वज सिंह भईया साहब इंडियन नेशनल कांग्रेस चुनाव प्रतीक हाथ, नागेन्द्र सिंह भारतीय जनता पार्टी चुनाव प्रतीक कमल, प्रखर प्रताप सिंह आम आदमी पार्टी चुनाव प्रतीक झाड़ू तथा श्रीमती सरोज रवीन्द्र कोल एडवोकेट बहुजन समाज पार्टी चुनाव प्रतीक हाथी से उम्मीदवार हैं।
पंजीकृत राजनैतिक दलों के उम्मीदवार के रूप में एडवोकेट अमरजीत कुशवाहा जन अधिकार पार्टी चुनाव प्रतीक चक्की, अमरेश पटेल समाजवादी पार्टी चुनाव प्रतीक साइकिल, धीरेन्द्र सिंह पटेल भारतीय शक्ति चेतना पार्टी चुनाव प्रतीक बांसुरी, मूल निवासी यज्ञ निवास यादव पीपल्स पार्टी आफ इण्डिया (डेमोक्रेटिक) चुनाव प्रतीक स्कूल का बस्ता, लालमणि त्रिपाठी कम्युनिस्ट पार्टी आफ इण्डिया चुनाव प्रतीक बाल और हंसिया, विजय मिश्र जनसेवा ड्रायवर पार्टी चुनाव प्रतीक टायर तथा पं. शिवमोहन शर्मा राष्ट्रवादी भारत पार्टी चुनाव प्रतीक फुटबाल से उम्मीदवार हैं। निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मो. जुम्मन चुनाव प्रतीक मेज, दयाशंकर पाण्डेय चुनाव प्रतीक हीरा, धीनेन्द्र (गिरधर) चुनाव प्रतीक कड़ाही, बृजेन्द्र मिश्रा चुनाव प्रतीक ऑटो रिक्शा, रन्नूलाल साकेत चुनाव प्रतीक बैट्री टार्च, राकेश कुमार पाण्डेय चुनाव प्रतीक चारपाई, राम जियावन गुप्ता चुनाव प्रतीक माईक, रामनिवास विश्वकर्मा चुनाव प्रतीक आरी तथा ललन प्रसाद साकेत (मनेजर) चुनाव प्रतीक ट्रक से चुनाव मैदान में हैं। मतदान 17 नवम्बर को प्रात: 7 बजे से शाम 6 बजे तक कराया जाएगा।