विधानसभा क्षेत्र रीवा में नौ उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन पत्र

विधानसभा क्षेत्र 74 रीवा में नामांकन के छठवें और अंतिम दिन 30 अक्टूबर को कुल नौ उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। रीवा विधानसभा क्षेत्र में कुल 18 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इस संबंध में रिटर्निंग आफीसर डॉ अनुराग तिवारी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र रीवा में 30 अक्टूबर को श्री अविनाश श्रीवास्तव अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी, श्री रामकिशन आजाद समाज पार्टी (काशीराम), श्री रामचरण समग्र उत्थान पार्टी, डॉ तोषण सिंह सपाक्स पार्टी, अब्दुल बफाती अंसारी समाजवादी पार्टी तथा श्री सुशील मिश्रा सबके महाराज, सुमित सिंह, मोहम्मद सिकंदर और सुनील कुमार सोनी ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्रों की जांच 31 अक्टूबर को की जाएगी। उम्मीदवार दो नवम्बर तक नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं।

चुनावी समीक्षा हो या सियासी दांव हो – हर पल की खबर के लिए क्लिक करें और जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now