विधानसभा क्षेत्र त्योंथर में 5 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन पत्र

विधानसभा क्षेत्र 70 त्योंथर में नामांकन के पांचवे दिन 27 अक्टूबर को पांच उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस संबंध में रिटर्निंग आफीसर पीके पाण्डेय ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र त्योंथर में 27 अक्टूबर को देवेन्द्र सिंह ने बहुजन समाज पार्टी, महर्षि सिंह ने आम आदमी पार्टी, रामाश्रय कोल ने निर्दलीय, हरिशंकर ने निर्दलीय तथा संगीता कोल ने पीपल्स पार्टी आफ इंडिया डेमोक्रेटिक के उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र 30 अक्टूबर तक दोपहर 3 बजे तक दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 31 अक्टूबर को की जाएगी। उम्मीदवार दो नवम्बर तक नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now