विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने में जारी की 83 प्रत्यशियों की दूसरी सूची

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा ने 83 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। जिसमें वसुंधरा राजे झालरापाटन से ही चुनाव लड़ेंगी, वहीं नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की सीट बदल दी गई है। अब उन्हें चूरू की बजाय तारानगर से टिकट दिया गया है। इसके पहले भी राजेंद्र राठौड़ तारानगर से चुनाव लड़ चुके हैं। वहीं जयपुर सीट की बात करें तो विद्याधर नगर सीट से विधायक नरपत सिंह राजवी को अब चित्तौड़गढ़ से टिकट दिया गया है। वहीं पहली सूची में भाजपा ने उनका टिकट काटकर राजसमंद सांसद दीया कुमारी को विद्याधर नगर से टिकट दिया था। भाजपा ने इससे पहले 9 अक्टूबर को 41 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी। आज जारी सूची में कई चौंकाने वाले नाम हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now