आज दोपहर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपने उम्मीदवारों की 7वीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में त्योंथर से देवेंद्र सिंह, मुंगावली से मोहन सिंह यादव, चंदेरी से वीरेंद्र सिंह यादव, हटा से भगवान दास चौधरी और खंडवा से विजय सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। सूची जारी होने के बाद त्योंथर 70 में जनता उलझी हुई नज़र आ रही है। पिछली सूची को लेकर चलें तो अब तक बसपा ने 110 उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के मैदान में उतार चुकी है। बसपा चंबल से लेकर बुंदेलखंड तक सीटों पर नज़र गड़ाये हुए है। यहाँ तक की आदिवासी मतदाताओं को लुभाने के लिए बसपा ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से गठबंधन भी किया है। उधर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) ने भी 15 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

Views: 1,034






