लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ कर आएगी आज

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की किश्त पात्र महिलाओं को हर माह की 10 तारीख को जारी की जाती है। सितंबर माह की 10 तारीख को योजना की किश्त जारी की जाएगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मैंने अपनी बहनों को वचन दिया था कि हर महीने की 10 तारीख को उनके खाते में लाड़ली बहना योजना की राशि दूंगा। मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता है कि 10 सितंबर को दोपहर 2.15 बजे बहनों के खाते में ग्वालियर से सिंगल क्लिक से राशि अंतरित की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बहनों से 10 सितंबर के कार्यक्रम से जुड़ने की अपील की है। कार्यक्रम से प्रदेश के सभी गाँव और वार्ड वर्चुअली जुड़ेंगे। रीवा जिले में सभी ग्राम पंचायतों तथा नगरीय निकाय के वार्डों में लाड़ली बहना योजना के राशि वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें ग्वालियर के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now