तीर्थाटन : शिवराज की कृपा से शिव को चढ़ेगा गंगोत्री का गंगाजल

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना की ट्रेन 200 बुजुर्गों को लेकर रीवा से रामेश्वरम के लिए रवाना हुई। तीर्थयात्रा में शामिल सिरमौर के बुजुर्ग 85 वर्षीय बृजेन्द्र प्रसाद शुक्ला तीर्थयात्रा का लाभ लेकर फूले नहीं समा रहे थे। अपना उद्गार व्यक्त करते हुए श्री शुक्ला ने कहा कि मैंने हाल ही में बद्रीनारायण और केदारनाथ धाम की यात्रा की थी। मैं गंगोत्री से रामेश्वरम में शिवजी को चढ़ाने के लिए गंगाजल लेकर आया था। सोचा था कि कभी न कभी रामेश्वरम जाकर शिवजी को जल चढ़ाने का अवसर मिलेगा। लेकिन भगवान शंकर की प्रेरणा और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की तीर्थदर्शन योजना ने मुझे जल्दी रामेश्वरम जाने का अवसर दिया। मैं तीर्थयात्रा कराने के लिए मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। श्री शुक्ला ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर बहुत ही अच्छी व्यवस्था की गई है। सभी को समय पर यात्रा का टिकट, नाश्ता, दवाएं आदि मिल गए हैं। अधिकारी और कर्मचारी बड़े आदर और सम्मान के साथ तीर्थयात्रियों की सेवा कर रहे हैं। इस यात्रा तीर्थदर्शन यात्रा में बारात से भी बढ़कर हम लोगों को स्वागत मिला है। इस सम्मान और सुंदर व्यवस्था के लिए भी मै हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

यह भी पढ़ें – मऊगंज और नईगढ़ी में दुकानों के संचालन के लिए प्रस्ताव 11 सितम्बर तक आमंत्रित

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now