मुख्यमंत्री के भ्रमण के दौरान प्राप्त आवेदनों का उच्च प्राथमिकता के आधार पर किया गया निराकरण

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान विगत दिवस रीवा जिले के भ्रमण में उनके आगमन पर प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का उच्च प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया गया।

गुढ़ के ग्राम शिवपुरवा 603 के राजकिशोर पटेल ने आवेदन दिया कि गांव का ट्रान्सफार्मर खराब है। बिजली के तार सड़क में पड़े रहते हैं। पूर्व क्षेत्र विद्युत मंडल के कार्यपालन यंत्री ने टीम भेजकर विद्युत लाइन की मरम्मत कर चालू कराया तथा बताया कि शिकायत कर्ता का पंप एवं घरेलू कनेक्शन है दोनों कनेक्शन एलटी लाइन से जुड़े हैं। उनके द्वारा  300 फिट दूर कुंआ के लिए पोल चाहे गये हैं। आरडी एसएस योजना के अन्तर्गत पोल का कार्य पूर्ण कराया जायेगा। मऊगंज के हन्नाचौर शिवनारायण ग्राम के ताहिरा बेगम ने शिकायत की कि 10 पोल के केबिल के तार कटी हुई है। बिजली चालू नहीं हुई है। पूर्व क्षेत्र विद्युत मंडल के कार्यपालन यंत्री ने बताया कि एलटी लाइन की केबल का रखरखाव कार्य कर विद्युत सप्लाई चालू कर दी गयी है। मिश्रिरगवां के राजेश कुमार मिश्रा ने शिकायत की कि बिजली के तार रोड पर पड़े रहते हैं विद्युत विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं। पूर्व क्षेत्र विद्युत मंडल के कार्यपालन यंत्री ने बताया कि मिडस्पान लंबा होने के कारण ढीले तारों को सहित कर दिया गया है। मिडस्पान को एवं केबिल का कार्य आरडीएसएस योजना के किया जायेगा। त्योंथर के ग्राम नष्टिगवां के राजकुमार तिवारी ने आवेदन दिया कि घर में विद्युत सप्लाई नहीं होती। पूर्व क्षेत्र विद्युत मंडल के कार्यपालन यंत्री ने बताया कि नष्टिगवां ग्राम में ट्रिपल आरडीएस योजना के अन्तर्गत लाइन का कार्य किया जा रहा है। इससे विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now