विकास पर्व में विधानसभा अध्यक्ष ने किया 1.87 करोड़ की लागत की सड़क का भूमिपूजन

जिले भर में विकास पर्व मनाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न योजनाओं से स्वीकृत कार्यों का भूमिपूजन तथा पूर्ण कार्यों का लोकार्पण किया जा रहा है। इस क्रम में विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम ने ग्राम भौवार से दुबगवां में नेशनल हाइवे तक 3.2 किलो मीटर लंबाई की सड़क का भूमिपूजन किया। इसका निर्माण मंडी निधि से स्वीकृत 1.87 करोड़ रूपये से किया जा रहा है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि देवतालाब विधानसभा क्षेत्र में पिछले 5 सालों में विकास के हजारों काम हुए हैं। पूरे क्षेत्र में पक्की सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। देवतालाब विधानसभा क्षेत्र में विकास की गाथा लिखी गयी है। आज जिस सड़का भूमिपूजन किया जा रहा है। भौवार हरिजन बस्ती के लोग सीधे मुख्यमार्ग तक पहुंच सकेगे। हमने देवतालाब और मनगवां दोनों विधानसभा क्षेत्रों के विकास में कोई कोर कसर नहीं रहने दी।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मनगवां में 33 करोड़ रूपये की लागत से फ्लाई ओवर का निर्माण किया जा रहा है। इससे तिवनी चौराहे में दुर्घटना की समस्या समाप्त होगी। क्षेत्र में 86 करोड़ रूपये की लागत से 8 सड़कों का निर्माण मंजूर हुआ है। देवतालाब विधानसभा क्षेत्र में 435 करोड़ रूपये की लागत से सड़कों का निर्माण जारी है। मैने गरीबों के कल्याण और क्षेत्र के विकास के लिए पूरा प्रयास किया है। जनता का आशीर्वाद मिलेगा तो मैं निरंतर क्षेत्र का विकास करता रहूंगा। मुख्यमंत्री जी ने महिलाओं के कल्याण के लिए लाडली बहना योजना लागू की है। इससे हर महीने एक हजार रूपये की राशि पात्र महिलाओं को जा रही है। इसे बढ़ाकर भविष्य में 3 हजार रूपये किया जा रहा है। इस योजना से एक हजार रूपये देकर महिलाओं का मान बढ़ाया गया है। उन्हें अब अपनी छोटी-मोटी जारूरतों के लिए किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा।

समारोह में स्वागत उद्बोधन देते हुए पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी मोहन लाल तिवारी क्षेत्र में किये जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। समारोह में विधायक मनगवां डॉ. पंचूलाल प्रजापित तथा जिला पंचायत सदस्य श्री देवेन्द्र शुक्ला ने अपने विचार व्यक्त किये। समारोह में श्री सुनील अग्निहोत्री, सरपंच दुबगवां योगेन्द्र दुबे, सरंपच भौवार विश्राम यादव, विधानसभा में अधिकारी रवीन्द्र दुबे, बद्री प्रसाद दुबे मुनिराज कोल, प्रसून द्विवेदी, जगजीवन लाल पयासी, जगजीवन तिवारी, नीरज उर्मलिया, विधानसभा जनसंपर्क सहायक पुष्पेन्द्र गौतम तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now