रेडक्रास द्वारा 17 जुलाई को आयोजित किया जाएगा विशाल नेत्र शिविर

भारतीय रेडक्रास सोसायटी एवं सद्गुरू सेवा संघ ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में 17 जुलाई को गुप्ता पेट्रोल पंप के पीछे रेडक्रास सोसायटी डीडीआरसी पुर्नवास भवन झिरिया में विशाल नेत्र शिविर आयोजित किया जायेगा। शिविर प्रात: 9 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित होगा। भारतीय रेडक्रास सोसायटी के सचिव डॉ. विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि नेत्र शिविर में मोतियाबिन्द के मरीजों का चयन कर उन्हें आपरेशन के लिए नि:शुल्क चित्रकूट ले जाया जायेगा तथा आपरेशन के उपरांत शिविर स्थल तक नि:शुल्क पहुंचाया जायेगा। रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन डॉ. प्रभाकर चतुर्वेदी ने जिले के समस्त नेत्र रोगियों से अनुरोध किया है कि जिन्हें नेत्र रोग मोतियाबिंद की बीमारी है वे रेडक्रास सोसायटी में आकर अपनी जांच करायें। जांच के उपरांत विशेष वाहन से उन्हें रीवा तक लाने की व्यवस्था रहेगी। 17 तारीख को नेत्र शिविर आयोजित किया जाता है। 

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now