कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि जिला स्तर पर आपदा प्रबंधन एवं बाढ़ राहत नियंत्रण कक्ष कलेक्ट्रेट कार्यालय में स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07662-255142 प्रारंभ किया गया है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के नोडल अधिकारी अधीक्षक भू अभिलेख को नियुक्त किये गये हैं। बाढ़ नियंत्रण कक्ष में 15 जून से 15 अक्टूबर तक कर्मचारियों की चरणबद्ध डियूटी लगायी गयी है।
कलेक्टर ने बताया कि प्रथम पाली सुबह 5 बजे से 11 बजे तक के लिए सहायक ग्रेड-3 अजय पटेल, टायपिस्ट रमेश कुमार शर्मा, चौकीदार रामप्रसाद साकेत की डियूटी लगायी गयी है। द्वितीय पाली पूर्वान्ह 11 बजे से शाम 5 बजे तक ध्रुव शर्मा, मुबारक खान, देवीदीन खटिक, की डियूटी लगायी है। तृतीय पाली शाम 5 बजे से रात के 11 बजे तक अभिषेक कुमार तिवारी, रामेश्वर सिंह, अभिशांक दुबे की डियूटी लगायी है। चतुर्थ पाली में रात्रि 11 से सुबह 5 बजे तक जयशंकर तिवारी, गिरिजेश प्रसाद पाण्डेय एवं सुरेश प्रसाद शुक्ला की डियूटी लगायी है।
बाणसागर बाढ़ आपदा प्रबंधन एवं मौसम निगरानी समिति की बैठक 8 जून को
कमिश्नर अनिल सुचारी की अध्यक्षता में बाणसागर बाढ़ आपदा एवं मौसम निगरानी समिति की बैठक 8 जून को आयोजित होगी। बैठक प्रात: 11 बजे से आयोजित की जायेगी। बैठक गूगल मीट लिंक से आयोजित होगी।