आज खास : डभौरा में मनाई गई भगवान बुद्ध की 2586वीं जयंती

डभौरा में हमारा ग्राम अधिकार अभियान के द्वारा भगवान बुद्ध की जयंती के अवसर पर प्रभात फेरी निकालकर कार्यक्रम किया गया इसके बाद संस्था प्रमुख समाजसेवी जगदीश सिंह यादव के द्वारा बच्चो को कांपी पेन वितरण किया गया। इस अवसर पर डा. कमलेश सिंह ( प्राचार्य डी पी यादव कालेज ) ने कहा कि बुद्ध एक विचारधारा हैं। 

बुद्ध शांति,अहिंसा के प्रतीक है जिसे आज पूरा विश्व मना रहा है वही सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश सिंह यादव बताया गया की महामानव तथागत बुद्ध ने मानवता के लिए शांति अहिंसा भाई चारे का संदेश दिया था उनके द्वारा विश्व शांति के लिए जो संदेश दिया, उस समय बुद्ध की राह पर चलने के लिए राजा महाराजा गरीब किसान महिलाए बुद्ध के मार्ग पर चल कर मानवता का संदेश दिया उन्होंने कहा बुद्ध की राह ही विश्व शांति है उन्होंने कहा बुद्ध के जन्म से लेकर जहा जहा बुद्ध के चरण पद पड़े है वहा वहा बुद्धमय होता गया। भारत दुनिया का विश्व गुरु रहा है बुद्ध के कारण आज बुद्ध के मार्ग पर चलने की जरूरत हे उन्होंने कहा बुद्ध विहार के लिए जल्द गांव गांव पहुंच कर एक यात्रा भी निकाली जाएगी। वही सामाजिक कार्यकर्ता उषा सिंह यादव ने कहा कि भारत के लुंबनी वन जो विहार का हिस्सा था जो आज नेपाल में है वहा पर बुद्ध का जन्म माता महामाया ने अपने पीहर जाते समय लुंबनी के घने जंगल में साल वृक्ष के नीचे बुद्ध का जन्म हुआ था उनकी नारा खेड़ी भी एक बांस के नीचे रखी गई उन्होंने बताया तब पूरे भारत के लोग जब बच्चा जन्म लेने के बाद बुजुर्ग महिलाएं बच्चे की नाभी को आज भी बांस के नीचे रखती है यह एक प्रमाण है उन्होंने कहा बुद्ध से बड़ा कोई तार्किक नही हुआ जिसे बोध हो, वही बुद्ध है। इसी तरह मनोज कुमार ने बताया कि विश्व शांति के लिए हमे बुद्ध के मार्ग पर चलने से ही शांति मिलेगी। इसी तरह संगीता प्रजापति, विनीता वर्मा, लवकुश कुमार, अर्चना,सीमा, मोतीलाल पाल, सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश विश्वकर्मा, वृजेश वर्मा,मदन गोपाल चौधरी सहित कई लोगो ने विचार रखे उसके बाद बच्चो को पेन कांपी एवं प्रतिभावान बच्चो को जनरल नालेज की किताबे वितरण की गई । जिसकी शुरुआत बच्चो ने बुद्ध वन्दना के साथ की। टीम के साथी सीमा ने बताया बुद्ध का संदेश घर घर पहुंचने के लिए 5 लोगो की एक टीम भी बनाई गई जो बुद्ध का संदेश देंगे। (KS)

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now